महाविद्यालय पौखाल में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन

Spread the love

इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज धूमधाम एवं उत्साह के साथ समापन किया गया।

समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेश चन्द्र जी के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी. आर. भद्री, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडी तल्ली की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनीषा ढौंढियाल, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कल्पवती रावत, डॉ. गोविंद कुमार, कैंप कमांडर तनीषा एवं शालिनी तथा एनएसएस प्रभारी डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। डॉ. गोविंद कुमार ने एनएसएस के प्रतीक चिन्ह का महत्व बताते हुए सेवा भावना को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया।

वहीं श्रीमती मनीषा ढौंढियाल ने विद्यार्थियों को सदैव समाज के प्रति उत्तरदायी रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. बी. आर. भद्री ने जीवन की समस्याओं को समझदारी से हल करने एवं सेवा धर्म को सर्वोपरि मानने की सीख दी।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेश चन्द्र ने अपने संबोधन में समाज सेवा के साथ ही पढ़ाई के प्रति सजग रहने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
समापन दिवस पर कैंप कमांडर तनीषा एवं शालिनी ने शिविर के छह दिनों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही पिलखी हॉस्पिटल की टीम द्वारा सभी स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान सक्रिय रूप से भाग लेने वाले स्वयंसेवियों में तनीषा, शालिनी (कैंप कमांडर), अदिति, काजल, सानिया, सलोनी, अंजली नेगी, दिया आदि प्रमुख रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अरुंधति शाह, डॉ. बबीत कुमार विहान, सहायक श्री राजेंद्र सिंह राणा एवं श्रीमती कुसुमलता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
समापन समारोह के साथ ही सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें स्वयंसेवियों ने सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *