गजा /नरेंद्र नगर गोल्डन कार्ड की लम्बित मांगों का समाधान नहीं होने के कारण सेवा निवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती -ढालवाला की कार्यकारिणी की बैठक संगठन कार्यालय में आयोजित की गई,।
संगठन के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चौहान अध्यक्षता करते हुए कहा कि आगामी 17 मार्च को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा, इसके लिए सभी सदस्यों को प्रतिभाग करना है।
कहा कि नरेंद्र नगर मुनिकीरेती से 200 सदस्यों को प्रतिभाग करना है, बैठक का संचालन करते हुए भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड की लम्बित समस्याओं का समाधान नही होने पर पेंशनर्स संगठन आंदोलन के लिए बाध्य है।
कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि 17 मार्च को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के प्रांगण मे पूर्वाह्न 11 बजे से प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, कहा कि विगत 6 माह से बिलों का भुगतान नही होने, चिह्नित अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारक पेंशनर्स को भर्ती करने मे आनाकानी करने, बिलों के भुगतान की सरल प्रक्रिया करने आदि अनेक मांगों के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में शिवदयाल उनियाल, हृदयराम सेमवाल, गुरु प्रसाद विजल्वाण, देवेंद्र जोशी, उमा ड्यूंडी, कुसुम विजल्वाण , लक्ष्मी विष्ट, खुशहाल सिंह, जयपाल सिंह, गोपाल दत्त, भाष्करानंद, धन सिंह रांगड, दिगम्बर वेदवाल, सूरत सिंह रावत, बलवीर पंवार, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
