सौंदकोटी मे सामाजिक कार्यक्रमों मे शराब पर प्रतिबंध ग्राम सुधार समिति का किया गठन

Spread the love

गजा / चम्बा विकास खंड चम्बा की ग्राम पंचायत सौंदकोटी मे ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन कर सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शादी समारोह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शराब – बीयर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान मंगल सिंह नेगी ने शराब प्रतिबंध को महत्त्वपूर्ण पहल बताया है, बैठक में वार्ड सभासदों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, बैठक में समाज में बढती नशे की प्रबृति और उससे उत्पन्न सामाजिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्रामीणों ने इसे सामाजिक वातावरण व युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए हानिकारक बताया, ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से गांव में नशामुक्त और संस्कारित वातावरण बनेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत में शादी विवाह, मुंडन व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शराब बियर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी, डी जे बजाने का समय भी रात 12बजए तक रहेगा, उलंघन करने पर सामाजिक कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया जिसमें सुनीता देवी अध्यक्ष, सुदर्शन सिंह उपाध्यक्ष, उत्तम सिंह सचिव, संगीता देवी उप सचिव, व मनोज सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है, इसके साथ ही सुजान सिंह, बीणा देवी, बीना देवी, ममता देवी, सुनील नेगी, बबलू सिंह, भगत लाल को सदस्य बनाया गया है, ग्रामीणों ने शराब नही संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा के प्रयासों की सराहना की, ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि सभी लोग इस पहल के तहत नशामुक्त समाज बनाने के लिए सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *