आज दिनांक 12/03/2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओमप्रकाश के नेतृत्व में स्वंयसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रात: 5:30 बजे प्रातः स्मरण शलोक के साथ की गई। तत्पश्चात सभी स्वंय सेवक दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर 6:30 बजे क्रीड़ा परिसर में आ गए जहाँ कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश द्वारा स्वंय सेवकों को व्यायाम कराया गया। व्यायाम के उपरान्त स्वयं सेवकों ने शिविर स्थल पर सफाई अभियान चलाया । सभी स्वंय सेवकों ने ग्राम मुनेठ के प्राकृतिक जल स्रोत एवं ग्राम सभा के नरसिंह देवता मंदिर में व्यापक सफाई अभियान चलाया तथा एकत्रित कूड़े कचरे का उचित निस्तारण किया।
12:00 बजे सभी स्वंय सेवक शिविर स्थल की ओर लौट आये, तथा दिन के भोजन के उपरान्त 3:00 बजे सभी स्वयं सेवकों ने बौद्धिक सत्र में प्रतिभाग किया।
बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश द्वारा जीवन में अनुशासन के महत्व विषय पर अपने व्याख्यान के माध्यम से शिविरार्थियों को लाभान्वित किया गया । सायं कालीन सत्र में सभी स्वंय सेवकों ने गाँव का सर्वे किया ।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
