कलश यात्रा में 105 वर्ष की वयोवृद्ध माता जी शामिल हुई

Spread the love

कोटा : माधव बस्ती हिन्दू सम्मेलन गुरु नानक हाऊसिंग सोसायटी से आरंभ होकर महात्मा गांधी कालोनी से सुमन विहार, खारी बावड़ी होते हूए पार्वतीपुरम पहूँची यात्रा माता बहिनें नृत्य करते हुए भाव विभोर हो गई।

मुख्य अतिथि श्री श्री 108 महंत श्री राम दास जी महाराज ने अपने ओजस्वी व्याख्यान में कहा कि सारे संसार जिस दिन हिन्दू समाप्त हो जायेगा उस दिन सृष्टि भी समाप्त हो..जायगी अतः सारे विश्व को अपना परिवार मानने वाले हिन्दू को जीवित रहना होगा। .

मुख्य वक्ता श्री अनिल जैन ने पंच परिवर्तन पर प्रेरणा दायक विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति चार युग की अति प्राचीन संस्कृति है हमे उसकी रक्षा करना होगा हिन्दू कभी भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
मातृशक्ति प्रमुख वक्ता डॉ0 संगीता सक्सेना ने कुटुम्ब प्रबोधन पर विस्तार व्यक्त करते हुए संयुक्त परिवार व युवाओ के बीच पाश्चात्य जीवन शैली के बडते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की ।

संरक्षक गिरिराज धरण चतुर्वेदी
मग्ती राम सहरिया, संयोजक पूर्ण चंद यादव , अध्यक्ष मदन मोहन भैया जी, कोषाध्यक्ष संजय बाबा,पुलकित मेघवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
आरंभ में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिससे वातावरण भक्ति रस से ओतप्रोत हो गया तथा प्रसिद्ध गायिका आस्था सक्सेना द्वारा सम्पूर्ण वंदेमातरम का सस्वर गायन किया। सीमा मराठिया ने जागृति गीत प्रस्तुत किया।
संरक्षक गिरिराज धरण चतुर्वेदी ने स्वागत एवं अध्यक्ष मदन मोहन भैया जी ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार सक्सेना एवं मग्ती राम सहरिया ने किया।
कलश यात्रा में 105 वर्ष की माता जी भी शामिल हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन जी, प्रशांत सेठी, अरूण थापा, इन्द्रजीत सिंह, करूणा चौहान भविष्य बजाड सहित सहित सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
इस अवसर पर बीना सिंह, पूनम सेठी,ममता बजाड,करूणा चौहान,प्रियंका तिवारी, बीना यादव, अंशु शर्मा,प्रवीण शेरावत, रजनी, रिया वैष्णव, ताराचंद फौजदार , दैवानंद बैरवा, संतोष शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, मोहन प्रजापति, राहुल प्रजापति , अरूण सैनी, शिव राज मेधवाल सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
समापन भारत माता की आरती एवं सामुहिक भोजन से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *