विकास खंड फकोट के पोखरी क्वीली मे टी एच डी सी बी पुरम ( सेवा मद) व लोक कल्याण सेवा समिति रानीचौरी के सहयोग से चलाया जा रहा महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन हुआ।
पोखरी क्वीली मे आयोजित निशुल्क 4 माह के सिलाई प्रशिक्षण मे 35 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, व सेवा टी एच डी सी के नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह राणा एवं लोक कल्याण सेवा समिति रानीचौरी के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा ने संयुक्त रूप से महिला प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने कहा कि निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं मे रोजगार पैदा करना है।
प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार योजना का लाभ ले सकती हैं नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि टी एच डी सी सेवा मद से जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार परक अनेक प्रशिक्षण संचालित कर रहा है ताकि लोग घर पर ही अपना रोजगार स्थापित कर अपने आर्थिक संसाधनों को बढायें। समिति के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार दे कर स्वावलम्बी बनाना है।
महिलाएं समूहों में भी स्वरोजगार योजना का लाभ ले सकती हैं। संस्था के द्वारा निशुल्क सिलाई मशीन भी प्रदान की गई , कहा कि हमारा प्रयास होगा कि क्षेत्र में अन्य प्रशिक्षण भी दिए जांय।
इस अवसर पर समिति रानीचौरी के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा, ग्राम प्रधान दाबडा सुरेश कोठारी, मास्टर ट्रेनर भारती देवी, व मीना देवी, बबली, निकिता, मनिषा, पूजा, योगिता, अनिता, निशा, किरन, गीता, नीलम सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी महिलाएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
