महिलाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए नगर पंचायत गजा मे बैठक आयोजित

Spread the love

गजा -नगर पंचायत गजा मे गठित महिला समूहों व अन्य महिलाओं को स्वरोजगार योजना के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान की पहल पर नगर पंचायत के प्रांगण मे महिलाओं की बैठक आयोजित की गई।

सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रही महिलाओं को शहरी विकास विभाग, पंतनगर परिसर रानीचौरी, बन विभाग, राजकीय पालिटेक्निक कालेज गजा,भारतीय स्टेट बैंक, मानवाधिकार संरक्षण समिति रानीचौरी, लोक कल्याण समिति रानीचौरी व अराधना धूप अगरबत्ती प्रबंधन ने जानकारी दी, बैठक में पी एम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि से होने वाले लाभदायक कार्यों की जानकारी अरविंद जोशी ने दी।

मानवाधिकार संरक्षण समिति रानीचौरी के संजय बहुगुणा ने कुरकुरे, चिप्स, टाफी, के रैपरों व पिरुल से सजावटी सामान बना कर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की जानकारी साझा की, वहीं धूप बत्ती अगरबत्ती बना कर स्वरोजगार से जुडने के लिए प्रेरित किया, राजकीय पालिटेक्निक कालेज गजा के डा. बिभूति ध्यानी ने बिजली की लडियाँ निर्मित करने व बन विभाग के गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं पिरुल इकट्ठा करके प्रतिवर्ष लाखों कमा सकती हैं, गर्मियों के मौसम में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए भी कहा।

लोक कल्याण समिति रानीचौरी के सुशील कुमार बहुगुणा ने सिलाई, कम्प्यूटर, व्यूटी पालर व अन्य प्रशिक्षणों से आर्थिक स्थिति मजबूत करने की जानकारी दी है,पंतनगर परिसर रानीचौरी के कृषि वैज्ञानिकों डा. सचिन कुमार, डा. कीर्ति, डा. एकता बैलवाल ने कृषि व बागवानी के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए कहा कि अदरक, आलू, सहित सभी बीजों की जानकारी होनी चाहिये, भारतीय स्टेट बैंक नई टिहरी आर से टी के संजीव नेगी, सुनील कुमार, स्टेट बैंक गजा के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बैंक से मिलने वाले ऋण व अन्य बातें बताते हुए कहा कि बैंक हर समय सहयोग के लिए तैयार है।

बैठक का संचालन करते हुए जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने महिलाओं को स्वरोजगार योजना से लाभ इसके लिए बैठक आयोजित कर जानकारी दी जा रही है, बैठक का समापन करते हुए अध्यक्ष नगर पंचायत कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि महिला समूहों को स्वरोजगार योजना से अधिक से अधिक लाभ हो , इसलिए विभिन्न विभागों व संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है, सभी आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हरेन्द्र सिंह परमार, बन विभाग गजा बलवीर पंवार, नरेंद्र नगर प्रदीप राणा, सूरत गुसांई, विजय कुमार, हर्षित, दिव्याशु विजल्वाण,सभासद रंजना चौहान, राजेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, जमुना देवी,नगर पंचायत के 8 महिला समूहों व अन्य महिला,नगर पंचायत के अजय सिंह, कु नेहा, दिनेश सिंह, नितेश चौहान, गजेंद्र सिंह, लखन पाल, महेश खाती, बलवंत सिंह सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहे, बैठक में मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी गई।

बैठक के अंत मे नगर पंचायत की ओर से जूट बैग वितरित किये गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *