राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्साहपूर्वक हुआ युवा दिवस का आयोजन

Spread the love

दिनांक 12 जनवरी 2026 राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वाधान में युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित क्विज का आयोजन किया गय।

कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी जी , नगरपालिका अध्यक्ष श्री मनोज कोहली व भारतीय युवा मोर्चा जनपद उत्तरकाशी के अध्यक्ष श्री हरेंद्र राणा के द्वारा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति में माल्यार्पण के साथ हुआ, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कार्यकर्ता श्री नितेश के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के विषय में प्रेरित किया गया, इसके उपरांत स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्नों को डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्रस्तुत किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया , जिसमें गुंजन, अनामिका, विशाखा साहिल व लखविंदर आदि छात्र-छात्राओं के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 प्रभात द्विवेदी जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने जर्मनी पोलैंड आदि कई देशों की घटनाओं के आधार पर धार्मिक व साप्रदायिक सहिष्णुता के विषय में छात्रों का मार्गदर्शन किया।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. किशोर सिंह चौहान के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित किया तथा उन्होंने कहा कि जाति, धर्म , संप्रदाय से ऊपर उठकर हमें समाज के लिए कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मंजू पांडे के द्वारा छात्रों को विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद जी ने मैं कौन हूं? इस प्रश्न का हल ढूंढ कर भारत को विश्व में ख्याति प्रदान की इसी प्रकार हम सबको भी अपने जीवन का और अपने अस्तित्व का बोध कराना चाहिए।

महाविद्यालय के हिंदी विषय के प्राध्यापक व रोवर रेंजर प्रभारी श्री यशवंत सिंह चौहान के द्वारा छात्रों को प्रेरित किया गया तथा उन्होंने अंत में इस कार्यक्रम हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारी, श्री आलोक बिजल्वाण, सुश्री आराधना राठौर, श्री खुशपाल, श्री डॉ. भूपेश पंत, डॉ. सुगन्धा वर्मा, श्रीमती नेहा बिष्ट व श्रीमती निशी दुबे, श्री विनीत कुमार व एन. एस. एस. अनुसेवक श्री अमीर चौहान तथा समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एन. एस. एस. स्वयंसेवक, रोवर रेंजर्स व छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *