विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री ने विधायक निधि से खोला पिटारा, एक करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत

Spread the love

नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धार अकरिया पट्टी के दो दिवसीय भ्रमण मे विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत की साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं व सम्बधित विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए ।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल धार अकरिया पट्टी के राजकीय इंटर कॉलेज नैचोली, मे ग्राम पंचायत नैचोली, कुल्पी, पयाल गांव एवं ग्राम पंचायत कठूड, बिरोगी, खडवाल गांव, खांड बगीद, भाली पाली में जन समस्याओं को सुना, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नगर पंचायत गजा मे कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला चाका आयोजन के लिए जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक ली।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ग्राम पंचायतों की बैठक में अपने सम्बोधन मे कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र मे सबसे अधिक सडके,डिग्री कालेज, पालिटेक्निक,, तहसील,स्वीकृत हैं, उन्होंने कहा कि जनता के लिए जन प्रतिनिधि तभी सक्रिय होगा जब जनता जागरूक होगी, कहा कि मातृशक्ति शिक्षित व आर्थिक समपन्न होगी तो समाज आर्थिक रूप से समपन्न होगा।

लखपति दीदी योजना व महिला समूहों व अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी, कहा कि संस्कृति व भाषा सरंक्षण के लिए भी काम किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में 17 सोलर पंम्पिग योजना, 4 डिग्री कालेज, एक लाॅ कालेज है, अब विधानसभा क्षेत्र में कुंजापुरी, गजा, चाका मे भव्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है जिससे सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने का काम होगा।

बैठकों मे पूर्व प्रमुख फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, चम्बा श्रीमती शिवानी विष्ट, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, ने सम्बोधन किया।

बैठकों मे क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह असवाल, श्रीमती ममता खडवाल, प्रधान श्रीमती बिशन देई, श्रीमती नंदनी चौहान, मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, मान सिंह सजवाण, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष यशपाल सजवाण, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत दीवान सिंह खडवाल, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील सिंह चौहान, जसवंत सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह खडवाल, सहित लोक निर्माण विभाग,राजस्व विभाग, पी एम जी एस वाई, वन विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *