उत्तराखंड : राज्य के के जनपद चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार को 10 :27 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।
ये झटके जिले के अलग-अलग क्षेत्र में महसूस किये गये हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 एवं गहराई 5.00 किमी मापी गई है।
यहां कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल में सबसे अधिक झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के मध्य था। भूकंप के झटके से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।चमोली में एक माह पूर्व भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
