उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, कई घर तबाह

Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं।

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है।

बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।बाढ़ के चलते धराली बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है चारों ओर केवल बाढ़ के साथ आया मलबा नजर आ रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

बाढ़ के चलते खीर गंगा के तट पर स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर के भी मलबे में दबने सूचना है। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *