हरिद्वार। राज्य खेल प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक जीतकर हरिद्वार की बेटी दीक्षा तिवारी ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर तीर्थनगरी का मान बढ़ाया है।
वहीं सीबीएसई की जोनल प्रतियोगिता में भी 4 रजत पदक जीतने में कामयाब रही। इसी के साथ साथ खेलों इंडिया नार्थ जोन प्रतियोगिता में भी एक कांस्य पदक के साथ नगद पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है।
गौरतलब है कि डीपीएस हरिद्वार में अध्ययनरत 12वीं की छात्रा दीक्षा तिवारी ने 23 सितंबर को हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम में आयोजित राज्य खेल प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण एक रजत पदक के साथ सफलता का परचम लहराया है।
दीक्षा ने 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक व 200 मीटर मिक्स रिले व महिला रिले में
स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं 22 से 25 सितंबर को जसपुर में आयोजित सीबीएसई जोनल प्रतियोगिता में 4 रजत पदकों पर कब्जा जमाया।
बटरफ्लाई, 100 मीटर ,400 मीटर , 800 मीटर व 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता है। इसी के साथ 28 और 29 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया नॉर्थ जोन नकद पुरस्कार और 1 कांस्य पदक हासिल कर तीर्थनगरी का मान बढ़ाया है।
अब 11 अक्टूबर से उड़ीसा भुवनेश्वर में होने वाली सीबीएसी राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में दीक्षा उत्तराखंड की तरफ से प्रतिभाग करेंगी। दीक्षा तिवारी की सफलता से उनके माता श्वेतांबरी तिवारी और पिता अजय तिवारी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्वांचल उत्थान संस्था सीए आशुतोष पांडेय महासचिव बी एन राय, पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष वीके त्रिपाठी, राज तिवारी, संगम सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने दीक्षा तिवारी को शुभकामनाएं देने के साथ उनके माता पिता को बधाई दी है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com