हरिद्वार : धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरुकता पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई गई तथा बाद में नारे लगाते हुए धनौरी ग्रामवासियों को संविधान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर दीप ने संविधान के उद्देश्य का पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. विजय कुमार जी ने संविधान के मौलिक अधिकारों को समझाते हुए छात्र-छात्राओं के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
यह पदयात्रा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरदीप तथा सह कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. किरन के नेतृत्व में किया गया। पदयात्रा में कॉलेज के समस्त सहायक आचार्यगणों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com