दिनांक 12/ 4/26 दिन रविवार को देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने बड़े ही धूमधाम से वार्षिक समारोह श्री गुरु मंडल आश्रम में मनाया।
वार्षिक समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और भारत माता की जय करो के साथ हुई।
समारोह की शुरुआत में देश पर अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मोहन रखा गया।
नन्हे मुन्ने प्यारे-प्यारे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई तथा बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम के मध्य में पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी देशभक्ति गीत गुनगुनाए।
समारोह के *मुख्य अतिथि* माननीय सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी पूर्व मुख्यमंत्री की उपस्थिति गरिमामय और प्रेरणा स्रोत रही। माननीय सांसद जी द्वारा वीर नारियों को स्मृति चिन्ह सोल देकर सम्मानित किया गया।
*विशिष्ट अतिथि* के रूप में महंत श्री रवींद्र पुरी जी तथा महंत श्री जसविंदर सिंह कोठारी शास्त्री जी आदि उपस्थित रहे।
समिति को संत समाज का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगदीश लाल पावा जी का समिति को आशीष और शुभ वचन प्राप्त हुए।
समिति में नए जुड़े सदस्यों को पटका और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। तथा समिति के सबसे वायु वृद्धि सैनिकों के जोड़ों को माला व शॉल पहनाकर उनकी जोड़ी सलामती कामना समिति करती है।
समिति के वार्षिक समारोह में चार चांद तब लग गए जब देहरादून डोईवाला रायवाला लाल ढंग पथरी आदि क्षेत्रों के अध्यक्ष सहित उनके पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।
समारोह का समापन अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र सकलानी जी के संबोधन के साथ हुआ अध्यक्ष जी ने दूर-दूर से आए सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को समारोह को शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया और तथा अंत में सभी पूर्व सैनिकों एकत्रित और संगठित रहने के अपील की।
अंत में अध्यक्ष जी ने वार्षिक समारोह को सफल बनाने के लिए समस्त कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया।
इस शुभ अवसर पर श्री योगेंद्र पुरोहित, बी एस शर्मा, पी सी भट्ट, शिव नंदन, मुकेश चंदोलिया, जितेंद्र असवाल, शंभू बैठा, बीडी शर्मा ,रणवीर सिंह, ओम प्रकाश थापा, सतेश्वर बडोनि, इंद्र मोहन रावत, बलबीर सिंह ,कोमल सिंह राठौर, प्रवेश कुमार, दुर्गा बहादुर थापा, श्री चंद, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
