हरिद्वार: कांग्रेस मेयर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में हुए रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

Spread the love

हरिद्वार: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के रोड शो में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

रोड शो के दौरान लोगों ने कॉरिडोर को हटाना है, कांग्रेस को लाना है। निगम की संपत्ति को बचाना है, भाजपा को हटाना है, जाता पर न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर के नारे जमकर लगाए। भारी जनसमर्थन मिलने से उत्साहित कांग्रेसियों को जीत की किरण दिखाई देने लगी है।

कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो उत्तरी हरिद्वार के दूधाधारी चौक, भूपतवाला से लेकर शिवमुर्ति चौक, हरिद्वार तक रोड शो निकाला गया।

इस मौके पर सोनीपत, हरियाणा के कांग्रेसी सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस की निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा और कांग्रेसी पार्षदों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए नगर निगम की करोड़ों रूपए की भूमि मुफ्त में दी। लेकिन भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का संचालन निजी हाथों में सौंपकर आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को संत समाज, व्यापारी, तीर्थ पुरोहितों के हित को ध्यान में रखकर कॉरिडोर का निर्माण करना होगा। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा, हरिद्वार में नशाखोरी हावी है। जनता बदलाव के मूड में है। हरिद्वार में अगला मेयर कांग्रेस का ही होगा।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से हरिद्वार की जनता आहत है। मेडिकल कॉलेज का निजीकरण, कॉरिडोर योजना, नशाखोरी, महिला सुरक्षा को लेकर जनता परेशान है। ज्वालापुर विधायक इं रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा का कार्य जनता को लूटना है। इसके लिए अलग- अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मेयर प्रत्याशी के पुत्र वरूण बालियान ने कहा कि हरिद्वार कांग्रेस मय नजर आ रहा है। भाजपा के नगर विधायक का तिलस्म टूटने जा रहा है।

रोड शोम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी, निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, सोम त्यागी, डॉ संजय पालीवाल, जन संपर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण महारा और सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने वरिष्ठ कांग्रेसियों गुलशन नैय्यर, सुभाष कपिल और सतीश गुजराल से मुलाकात कर कुशलता जानी।

रैली में वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सैनी, डॉ सुशील शर्मा पार्षद प्रत्याशी विकास चंद्रा, राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, नितिन यादव, अजय गिरी, महावीर वशिष्ठ, बलराम गिरी,रवि ठाकुर, शहाबुद्दीन, नेहा शर्मा, दिग्विजय सिंह, आशुतोष, सहित ओपी चौहान, तरुण व्यास, करण सिंह राणा, कैश खुराना यज्ञिक वर्मा अश्विन कौशिक , ललित कपिल लता जोशी पुष्पा जोशी संतोष चौहान अंजू मिश्रा, शशि झा , गुरनाम सिंह,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसीजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *