हरिद्वार: रवासन नदी में चल रहे वन विकास निगम के खनन चुगान में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा। चेकिंग के दौरान तहसीलदार रेखा आर्या ने गैंडीखाता में खनन सामग्री भरे दो वाहनों को रोका। रोके गए वाहनों पर सुबह 10 बजे का रवन्ना था, जबकि खनन क्षेत्र से एक किमी की दूरी पर ये दोनो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई। चालक कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे सका। जिसके चलते तहसीलदार ने अनियमितता और अवैध खनन की आशंका के चलते दोनों वाहनों को सीज कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
वन प्रभाग और वन निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से खनन माफियाओ के हौसलें बुलंद है। खनन गेटों पर दस कर्मचारियों का स्टॉफ होने के बावजूद भी अवैध खनन वाहनों का हाईवे पर पकड़ा जाना दोनों विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। तहसीलदार रेखा आर्या ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com