आज दिनांक 28/03/2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून की नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल जी की अध्यक्षता में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत “टपकेश्वर महादेव मंदिर” के निकट गंगा की सहायक नदी “तमसा ” के तट पर “गंगा आरती” एंव स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर अंजू अग्रवाल जी रही। मुख्य अतिथि को बैच,पुष्प गुच्छ, शाॅल और प्रतीक चिह्न के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नदी संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्रों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा नदी की स्वच्छता के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें सीवेज उपचार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण शामिल हैं।आज के गंगा स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अंजू अग्रवाल जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मन से संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी माँ गंगा को स्वच्छ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेशों में नदियाँ स्वच्छ हैं, लेकिन हमारी “माँ ” गंगा जो हमारी संस्कृति का प्रतीक है, वो उतनी स्वच्छ नहीं है जितनी होनी चाहिए।
उन्होंने छात्रों से कहा कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है जिसे हमें अपनाना होगा।
प्राचार्य विनोद प्रकाश अग्रवाल ने नमामि गंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गंगा स्वच्छता पखवाड़ा और गंगा आरती के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गंगा नदी भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से गंगा नदी को स्वच्छ रखने में सक्रिय भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंगा आरती एक महत्वपूर्ण पहल है जो लोगों को गंगा नदी के प्रति जागरूक कर इसके संरक्षण में मदद करती है
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और गंगा आरती में भाग ले।
नोडल अधिकारी डॉक्टर कविता काला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की योजनाएं तभी सफल हो सकती हैं जब हमारा युवा वर्ग इसमें सक्रिय रूप से भाग लेता है और अपनी जिम्मेदारी समझता है। युवा शक्ति ही किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होती है, और अगर वे अपने देश की योजनाओं में शामिल होते हैं, तो निश्चित रूप से सफलता मिलती
हमारे इस कार्यक्रम से यदि यहाँ के स्थानीय लोग, युवा और मंदि अगर स्वच्छता के प्रति जागरूक होते हैं और अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, तो यह एक बड़ा कदम होगा। यहाँ के राजकीय महाविद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया है, तो हमें भी इसे आगे बढ़ाना चाहिए और इसे दोबारा गंदा नहीं करना नमामि गंगे का उद्देश्य सिर्फ गंगा को स्वच्छ करना नहीं है, बल्कि आम जनमानस को जागरूक करना भी है। यह कार्यक्रम हमें माँ गंगा और हमारे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान करता है। नमामि गंगे प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ• सुमन सिंह गुँसाई ने गंगा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमो के जानकारी दी तथा कहा कि आज के कार्यक्रम से हमें यह सीखने को मिलता है कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है जिसे हमें अपनाना होगा। हमें अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ रखने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। मुख्य अतिथि का धन्यवाद एंव संचालन प्रो• अनिता चौहान द्वारा किया गया । गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत चलाए गए इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतू महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सुरेश नौटियाल, प्रोफेसर महेंद्र सिंह पवार, प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ, प्रोफेसर अनीता चौहान, डॉक्टर डिंपल भट्ट, डॉक्टर योगेंद्र नैनवाल, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर रेखा चमोली, डॉक्टर उमा पपनोई, डॉक्टर विनोद शाह, और डॉक्टर लीना चौहान, श्रीमति गुंजन रावत , श्री बसंत, श्री पंकज और श्री सुनील एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओ ने बढचढ कर प्रतिभाग किया।
यह बहुत गर्व का विषय है कि सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं और इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में कुल 25 कु• गीला कूड़ा निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। केंट बोल्ड द्वारा एकत्रित कूड़े का निस्तारण किया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कूड़े का सही तरीके से निपटान हो सके।
इस तरह के कार्यक्रम न केवल गंगा को स्वच्छ बनाने में मदद करते है अपितु, बल्कि आमजनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेगा।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
