स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगाँव का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

गजा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने घनसाली प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगाँव का औचक निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की, साथ ही उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया।

मंत्री सुबोध उनियाल ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा प्रत्येक मरीज को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा मे लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *