हरिद्वार- सीनियर सिटीजंस ने भारत सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री किए जाने एवं वृद्धावस्था पेंशन को सरल बनाया जाए जाने की मांग की।
आज सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड हरिद्वार की एक बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा हरिद्वार में आयोजित की गई ।जिसका संचालन करते हुए सुभाष कपिल ने कहा कि सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था द्वारा वरिष्ठतम नागरिक सम्मान एवं संस्था का शपथग्रहण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया जिसकी सभी ने प्रशंसा की। गणमान्यों के आने से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। गुलशन नैय्यर और गोपाल सिंह रावत ने सोसायटी द्वारा प्रेस क्लब में किए गए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसके लिए संस्था के पदाधिकारियों ,संयोजक और आयोजन समिति के सदस्यों बधाई दी , इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वरिष्ठ जनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री होने चाहिए।श्रवण गुप्ता और चौखे लाल ने संगठन के लिए कार्यालय की आवश्यकता बताइ, उन्होंने वरिष्ठ जनों के कल्याण के कार्य जारी रखने की बात की।एडवोकेट राकेश गुप्ता और वीरेंद्र कीर्तिपाल ने कहा कि कल्याण कार्यों और संगठन के संचालन के लिए फंड की आवश्यकता होती है जिसके लिए स्वयं से शुरुआत करनी चाहिए। सतीश गुजराल और अशोक गिरी ने सोसायटी की बैठक में मनोरंजन कार्यक्रमों की आवश्यकता के बारे में कहा। डॉ हिमांशु द्विवेदी और अशोक गर्ग ने इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताइ। महामंत्री पंडित गोपाल कृष्ण बडोला ने सफल आयोजन के लिए संयोजक सुभाष कपिल और उसकी टीम को बधाई उन्होंने संस्था के कार्यालय के लिए कुछ स्थान सुझाए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अम्बरीश रस्तोगी ने महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरी जी महाराज, जगदीश लाल पाहवा, बृजभूषण विद्यार्थी सहित सभी आयोजकों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को आने वाले होली पर्व की बधाई दी।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
