प्रयागराज: आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरि महाराज सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है।
वे लखनऊ से प्रयागराज आ रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। उनकी छाती और अन्य जगह चोट आना बताया गया है।
अभी चारों लोगों के भी चोट आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा प्रयागराज से पहले नवाबगंज मैं हुआ। सूचना मिलने पर प्रयागराज से अखाड़े के संत रवाना हो गए हैं। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : sandi.1976.20@gmail.com