शिवालिक नगर : एचआरडीए द्वारा शिवालिक नगर और श्यामपुर कांगड़ी में अवैध निर्माण को सील किया और बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों को चेताया।
शिवालिक नगर हरिद्वार फेज 2 के प्लॉट नंबर J 224 में आशु गुप्ता एवं रिजू गुप्ता द्वारा लगभग 30*60 फीट में किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण, तथा श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार में पुराना हरिद्वार रोड पर योग क्रिया आश्रम के बगल में श्रीमती साध्वी अर्चना द्वारा लगभग 25*50 फीट में किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा सील किया गया।
इस अवसर पर स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
