राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में एनo एसo एसo ईकाई के द्वितीय दिवस पर योगाचार्य श्री दीपक प्रियदर्शी ने योगाभ्यास से स्वयंसेवियों की दिनचर्या की शुरुआत की।
एनo एसo एसo ईकाई सदस्य डॉo संगीता सिदोला। ने योग के महत्व और दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। एनo एसo एसo कार्यक्रम अधिकारी ने द्वितीय दिवस की कार्य योजना बताई।एनo एसo एसo सदस्य डॉo रवि चंद्र के नेतृत्व में स्वयं सेवियों ने अपने आस पास के प्रांगण की साफ सफाई की ।
दोपहर में बौद्धिक सत्र के लिए पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल मुकेश ,महिला कांस्टेबल अंकिता व सोनम, कांस्टेबल आयुष ने साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा की जानकारी दी साथ ही कुछ हेल्पलाइन नंबर और उत्तराखंड पुलिस ऐप की जानकारी भी दीछात्र छात्राओं को दी।
संध्या प्रार्थना सत्र के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस शिविर में जौनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा से छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
