राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के बी एड विभाग में प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा “Best of Waste” विषय पर एक रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया।
इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता विकसित करना तथा पुरानी एवं अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ बनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने टूटे-फूटे एवं अनुपयोगी सामान जैसे प्लास्टिक बोतलें, पुराने अखबार, कार्डबोर्ड आदि का उपयोग कर सुंदर एवं उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और नवाचार ने सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य महोदय प्रोफेसर डी.एस. नेगी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान बी एड विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमेश चौहान, डॉ. सुशील बहुगुणा, डॉ. एस.के. आर्य, डॉ. डी.बी. सिंह, डॉ. सुषमा थलेड़ी भट्ट, डॉ. सुनीता नौटियाल तथा डॉ. डी.के. मौर्य उपस्थित रहे। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को “Best of Waste” का महत्व समझाते हुए बताया कि कैसे बेकार bl वस्तुओं का पुनः उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच अपनाने और संसाधनों का सही उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
