राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम सभा थेवा मालदेवता स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज उत्साह एवं गरिमामई वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल एबं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता की प्रधानाचार्य श्रीमती हिमानी बिष्ट रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा और शासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने स्वयं सेवकों द्वारा शिविर के दौरान चलाए गए स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता रैली, नशा उन्मूलन मतदाता, जागरूकता तथा सामाजिक कृतियों के विरोध किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्रीमती हिमानी बिष्ट कहा की एन एस एस का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करना और समाज के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एन एसएस का आदर्श वाक्य “नॉट मी बट यू” लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत सम्मान के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ द्वारा स्वागत किया गया। प्रोफेसर वशिष्ठ ने सात दिवस के विशेष शिविर का मूल्यांकन करते हुए स्वयंसेवीयों का मनोबल बढ़ाया। प्रोफेसर वशिष्ठ ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम को याद करते हुए कहा कि वह अक्सर कहते हैं कि अपने लिए मत जियो ऐसे जियो की आने वाली पीढ़ी को तुम पर गर्व हो, आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व तभी करेगी जब आप अपने रचनात्मक योगदान से समाज को कुछ देकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माण कर्ताओं ने जो मसाल हमें सोंपी है उसे आगे ले जाने मैं युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसी क्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एमएस पवार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर से सेवा, समर्पण और अनुशासन की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि यह शिविर समुदाय के साथ सामुदायिक जीवन जीने का प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रोफेसर पवार ने स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

सात दिवसीय विशेष की आख्या कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की सदस्य डॉक्टर श्रुति चौंक्याल ने शिविर के प्रथम दिवस से लेकर समापन दिवस तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा तथा सामाजिक कृतियों के विरुद्ध जन चेतना, कार्यक्रम ग्राम समुदाय सर्वे का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा स्वयं सेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना की।
अंत मैं कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन सिंह गुसांईं ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के समर्थन और समर्पण से यह शिविर सफल रहा और स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षक डॉ कविता काला, डॉ श्रुति चौंक्याल, डॉ विनोद कुमार शाह, डॉ कपिल सेमवाल,डॉ जितेंद्र चौहान को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इन सात दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र को संपादित करते हुए स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसके साथ ही डॉ दिवाकर बेबनी, डॉ रेखा चमोली एवं डॉ उमा पपनोई का भी धन्यवाद जिन्होंने शिविर में स्वयंसेवकों के मनोबल को बढ़ाने अपनी उपस्थिति रात्रि को दी।
अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा इस अवसर पर सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कार आवंटित किए।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य डॉ विनोद कुमार साह के कुशल संचालन में संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को आकर्षक और सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में अपने विचार व्यक्त किए और स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की समापन समारोह में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक कर्मचारी, वर्तमान एवं भूतपूर्व छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *