राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास, पैठाणी में स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला में विभिन्न रंगाराग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन एवं भूतपूर्व सैनिक श्री गांधी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान की ध्वनि से गुंजायमान हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सफलतापूर्वक संचालन किया।

उसके बाद डॉ. कल्पना रावत ने माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का संदेश तथा डॉ. प्रकाश फोंदणी ने आदरणीय उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. बी.एन. खाली जी का संदेश वाचन किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता से अवगत कराते हुए ईमानदारी से कार्य कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का आहवान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिनेश रावत, डॉ. सतवीर सिंह एवं डॉ. आलोक कंडारी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित प्रेरित किया। उसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक देशभक्ति भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज बड़े हर्षोल्लास से किया गया।

नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. उर्वशी के साथ-साथ सतीश सिंह, आशीष कश्यप, अनूप बिष्ट, राहुल रावत, पल्लब नैथानी एवं गांधी सिंह ने भी अपना अमूल्य सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *