नैनबाग – राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्र छात्राओं के लिए वैल्यू एडेड कोर्स बेसिक्स ऑफ कंप्यूटर (Basics of computer) की कक्षाएं कल से प्रारभ कर दी गई हैं कोर्स संयोजक श्री परमानन्द चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार के निर्देशानुसार यह कोर्स प्रारम्भ किया गया है ।
उन्होंने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में तकनीकी कौशल का विकास करना तथा उन्हें कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान से परिचित कराना है जिससे वे आधुनिक डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को सुदृढ़ कर सकें। इस अवसर पर डॉ. मधु बाला जुवांठा(विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान), श्री दिनेश पंवार, श्री भुवन चंद, श्रीमती रीना एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
