राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर मे गृह विज्ञान परिषद के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रथम दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे स्टोन पेंटिंग,एम्ब्रायडरी प्रतियोगिता एवं बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
छात्र – छात्राओं के द्वारा इन प्रतियोगिताओं मे बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।
परिषद कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. डिम्पल भट्ट ने की। उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के महत्व पर जोर दिया और इस दिवस को मनाने का महत्व भी बताया।
कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता श्रीमती दीपा कौशलम संस्थापक अस्तित्व संस्था के द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय में अपने विचार साँझा किए गए। उनके द्वारा महिलाओं को मुख्य धारा में आने के लिए प्रेरित किया गया तथा छात्राओं को सुशिक्षित होकर पूर्ण मनोबल से निर्णय प्रक्रिया में सामाजिक आर्थिक व प्रत्येक गतिविधि मे प्रतिभाग लेने पर बल दिया गया।
इस उपलक्ष्य में विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय में त्वरित भाषण, रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं वर्ड गेम का आयोजन भी किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में तानिया, नंदन सिंह गोनिया, पूजा, अर्चिता अमोली, समीक्षा,अनुष्का शर्मा, मोहित आदि ने प्रतिभाग कर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर में महाविद्यालय मे कार्यरत विद्वत् सहायक प्राध्यापिका श्रीमती रेखा चमोली ने अपने व्याख्यान में वर्तमान समय में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया और उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने के लिऐ तथ्यात्मक व तार्किक तर्कों के साथ संवैधानिक उपायों की भी चर्चा की। इसी क्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर, प्रो. यतीश वशिष्ठ, प्रो. महेंद्र सिंह पवार, प्रो. पूजा कुकरेती ने भी महिला दिवस के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
अपने अध्यक्षीय संबोधन मे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वी.पी. अग्रवाल ने महिला दिवस के संदर्भ में अपने विचार साझा किए, तथा बताया कि किस प्रकार महिलाएं कार्यस्थल पर सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकती हैं। उन्होंने विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभागीय प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभाग के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की।
उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम का समापन सत्र मे विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती पूजा रानी द्वारा महिला दिवस पर अतिथि महोदया, विभिन्न विद्वत प्राध्यापकों द्वारा दिए गए व्याख्यानों व उनके सक्रिय योगदान के लिऐ धन्यवाद प्रेषित किया गया।