राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार: “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” सात दिवसीय शिविर का द्वितीय दिवस

Spread the love

आज दिनांक 24/3/2026 को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार के “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” के दूसरे दिन की शुरुआत व्यायाम से हुई, जिसमें श्री सुनील योगाचार्य राजकीय महावीद्यालय, मंगलौर ने स्वयंसेवियों को योगा अभ्यास कराया।

योगाभ्यास के बाद 10 बजे से 1 बजे तक स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया, जिसमे प्राथमिक विद्यालय में पौधों की नराई गुड़ाई की गई। श्रमदान के पश्चात बौद्धिक सत्र प्रारंभ हुआ।

बौद्धिक सत्र में डॉक्टर कालिका काले, राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार, संगीत विभाग ने बताया कि स्वास्थ्य कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा है तो आपके पास सब कुछ है। अगर आपका स्वास्थ्य खराब है, तो आपके पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा है हेल्थ इज वेल्थ यानी कि आपका स्वास्थ्य ही धन है।

उसके बाद श्रीमती श्वेता शर्मा प्राथमिक विद्यालय देवनारायण नगर ने बच्चों को अपने अनुभव के बारे में बताया उन्होंने बताया कि संघर्ष ही जीवन है संघर्ष ही मेहनत है बिना मेहनत के बिना परिश्रम के आपको कुछ हासिल नहीं हो पाता है।

तत्पश्चात डॉक्टर दीपा शर्मा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया और उन्होंने बताया की स्वयं सेवियो को आठो प्रहर ऊर्जावान रहना चाहिए इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ० अनुराग, डॉ० कलीका काले, डॉ० निविन्धया शर्मा, फ़ैजान, सूर्या, रोहित एवं समस्त स्वंयसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *