राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस पर बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 27/02/2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल की क्रीड़ा समिति के तत्वाधान में आयोजित की जा रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस पर बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कैरम प्रतियोगिता का आयोजन डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ सुबोध कुमार के नेतृत्व में किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः तुषार , रिषभ ,आयुष ने प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुष ने , द्वितीय स्थान आर्यनदीप ने एवं तृतीय स्थान नमित ने प्राप्त किया। परिणामों की घोषणा के पश्चात क्रीड़ा प्रभारी डॉ आदिल कुरैशी द्वारा सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतियोगिताओं की समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *