राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो0 विजेंद्र लिंगवाल के निर्देशन में सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बांसी (साटागढ़) श्रीमती विजमा देवी ने रिबन काट कर एवं सरस्वती देवी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गयाइ

स इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय में सरस्वती देवी की प्रतिमा पूर्ण रीति रिवाज के साथ स्थापित की गई, और हवन का भी आयोजन किया या गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कविता पाठ, एकल गीत, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस, प्रतियोगिताएं, आयोजित की गई जिसमे कविता पाठ में स्वाति तृतीय, शिवानी द्वितीय, भारती प्रथम, एकल गीत में प्रीति तृतीय, वैष्णवी द्वितीय, दीपिक प्रथम, एकल नृत्य में चांदनी तृतीय, वंदना द्वितीय, शीतल पंवार प्रथम, ग्रुप डांस में वन्दना और स्वाति तृतीय, वंशिका और वैष्णवी द्वितीय, शीतल चमोली और शिविका प्रथम, फैशन शो में चांदनी और वंदना तृतीय, रूपल द्वितीय, कशिश प्रथम, समूह नृत्य में चांदनी एवम् टीम द्वितीय, और वंशिका एवम् टीम प्रथम रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 भारती नौटियाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ0 ने कार्यक्रम में सहयोग हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में प्रभारी प्राचार्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन के लिए सांस्कृतिक समिति, महाविद्यालय परिवार एवम् छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

उक्त अवसर पर महाविद्यालय परिवार, ग्राम साटागढ़ के ग्रामीण जन, एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *