दिनांक 27 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन समारोह में अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ समाजसेवी, श्री सुमन बडोनी जी, का बैज अलंकरण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
एन0एस0एस0 स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से और स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे द्वारा उपरोक्त शिविर की आख्या प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के दौरान लोक संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसके निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के डॉ आलोक बिजल्वाण एवं डॉ सुगंधा वर्मा सम्मिलित रहे।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने अपने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों के आगमन पर आभार एवं एन0एस0एस0 स्वयंसेवकों को सात दिवसीय शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न करने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि सात दिनों के बाद आज ये स्वयंसेवक नए अनुभव लेकर जा रहे हैं जो भविष्य में इनके जीवन को सार्थकता प्रदान करेंगे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का संदर्भ देते हुए स्वयंसेवकों से अपने जीवन को सफल बनाने एवं राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान भी किया।
विशिष्ट अतिथि श्री सुमन बडोनी जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी स्वयंसेवी इस शिविर से नेतृत्व क्षमता, समाजसेवा का प्रण, टीमवर्क की भावना, आत्मसंतुष्टि और आदर्श नागरिक बनने की जिम्मेदारी लेकर जा रहे हैं। हमें अपनी परम्परागत संस्कृति, लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनना होगा।
महाविद्यालय के डॉ अशोक कुमार अग्रवाल एवं डॉ यशवंत सिंह ने भी शिविर को लेकर अपने अनुभव साझा किए। तत्पश्चात, सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। स्वयंसेवकों में से स्वाति, मोनिका एवं गुंजन ने भी अपने अनुभव साझा किए।
शिविर को सफ़लतापूर्वक सम्पन्न करवाने में डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, योग प्रशिक्षक श्री राजेश राणा एवं श्री अमीर चौहान का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगंधा वर्मा, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ प्रभदीप सिंह एवं एन0एस0एस0 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
