राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर पांचवां दिवस 

Spread the love

आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर सत्र 2025-26 के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने योग प्रशिक्षक श्री राजेश राणा के मार्गदर्शन में योगाभ्यास के साथ शुरुआत की जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम आदि हुए।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे के नेतृत्व में प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर चिन्यालीसौड़ बाजार से पीपलमंडी क्षेत्र तक जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। साथ ही अम्बेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

अपराह्न में बौद्धिक सत्र में डॉ मोनिका असवाल एवं महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ खुशपाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ मोनिका असवाल ने संतुलित भोजन एवं मौसमी खानपान के विषय पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी। डॉ खुशपाल ने जीवन व सफलता के विषय में स्वयंसेवकों से बातचीत की। उन्होंने कई विषयों को अपने भाषण में सम्मिलित किया जैसे कि कैरियर, आत्मविश्वास, संघर्ष, सफलता, अनुशासन आदि।

इसके अतिरिक्त “21वीं सदी के भारत में महिलाओं की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई जिसमें महाविद्यालय के वाणिज्य विषय के प्राध्यापक डॉ प्रभात कुमार सिंह निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।

सायं काल में स्वयंसेवकों के द्वारा क्रीड़ा व श्रमदान किया गया। शिविर की गतिविधियों में महाविद्यालय के डॉ अशोक कुमार अग्रवाल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त श्री अमीर चौहान ने भी सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *