दिनांक 21 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह शिविर स्थल मनोरंजन क्लब, निकट मनकामेश्वर मंदिर चिन्यालीसौड़ में आयोजित हुआ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल एवं डॉ रजनी चमोली ने दीप प्रज्वलन किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे ने किया। समारोह में उपस्थित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में प्रतिभाग कर रही छात्राओं के द्वारा नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से सरस्वती वंदना एवं सामूहिक स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए गए।

इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने, उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने का अवसर मिलता है। प्रो0 द्विवेदी ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों पर पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

शिविर में विशेष सहयोग कर रहे डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने अपने छात्र जीवन के अनुभव प्रतिभागी स्वयंसेवकों के साथ साझा किए। साथ ही डॉ रजनी चमोली ने भी शिविर के उद्घाटन की शुभकामनाएं दीं। शिविर में श्री अमीर चौहान का भी योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ बृजेश चौहान, डॉ भूपेश चन्द्र पंत, डॉ सुगंधा वर्मा, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ आलोक बिजल्वाण, श्री राजेश राणा एवं श्री स्वर्ण सिंह उपस्थित रहे।


Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
