आज दिनांक 19 फरवरी 2026 राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वयं सेवियों में साफ-सफाई और प्रदूषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ -साथ समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व का बोध करवाना था।

शिविर के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय से मनकामेश्वर मंदिर चिन्यालीसौड़ की तरफ जाने वाले मार्ग का प्लास्टिक कचरा व अन्य कूड़ा-करकट हटाया गया और स्थानीय निवासियों को भी प्लास्टिक कचरा व प्रदूषण न फ़ैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों के द्वारा स्वच्छ भारत से संबंधित नारे लगाए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी जी ने छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक किया। अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मंजू पांडे के द्वारा भी स्वयंसेवकों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सहसंचालक डॉ. अशोक अग्रवाल व राष्ट्रीय सेवा योजना अनुसेवक अमीर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।


Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
