राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के रोवर रेंजर्स ने ली आपदा प्रबंधन की जानकारी

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के रोवर रेंजर्स ने ली आपदा प्रबंधन की जानकारी

उत्तराखंड में आए दिन आ रही आपदाओं को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 21/8/25 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रभात द्विवेदी के निर्देशन में महाविद्यालय की रोवर रेंजर्स इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ में जाकर वहां आपदा प्रबंधन में अपनी सेवाएं दे रहे प्रशासन से आपदा के समय कैसे बचाव एवं सहयोग के कार्य किए जाते हैं की जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय से रोवर लीडर डॉ यशवंत सिंह एवं रेंजर्स लीडर डॉ अराधना राठौर के द्वारा स्थानीय प्रशासन को निकट भविष्य में किसी भी तरह की आपदा में सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *