राजकीय पालिटेक्निक भवन गजा मे 17 फरवरी को सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम

Spread the love

गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे आगामी 17 फरवरी 2026 को शहीद बिक्रम सिंह नेगी राजकीय पालिटेक्निक भवन मे सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

तहसीलदार गजा विनोद तिवारी व नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश के अनुसार प्रथम चरण में ग्रामीण क्षेत्रों मे निवासरत लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम पूरा होने के बाद अब शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत, नगर पालिकाओं मे सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसके तहत नगर पंचायत गजा मे नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत निवासरत लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन जिलाधिकारी टिहरी गढवाल की अध्यक्षता में किया गया है।

जिलाधिकारी टिहरी स्वयं उपस्थित रहेंगी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर पंचायत गजा के अधिशासी अधिकारी रोहित परमार हैं। तहसीलदार गजा विनोद तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत गजा के चारों वार्डों के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उक्त शिविर में उपस्थित रहकर जिलाधिकारी जी को अवगत करायें।

बहुउद्देशीय शिविर में 23 विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *