रसायन विज्ञान विभाग द्वारा महाविद्यालय बनास पैठाणी में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल। आज दिनांक 10 मार्च, 2026 को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा स्नातक विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभाग प्रभारी डॉ. कुमार गौरव जैन ने बताया कि विभाग द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिसमे पोस्टर प्रतियोगिता में चार थीम जिसमे ग्रीन एंड सस्टेनेबल केमिस्ट्री, नैनो एंड एडवांस्ड केमिस्ट्री, एनवायरनमेंटल केमिस्ट्री, एवं इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री छात्र-छात्राओं को आबंटित की गई थी। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. दिनेश रावत असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभाग प्रभारी मैनेजमेंट विभाग तथा डॉ. प्रकाश फोंदणी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभाग प्रभारी वनस्पति विज्ञान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल के सदस्यो ने पोस्टर में महत्वपूर्ण कंटेंट, प्रस्तुतिकरण आदि का गहन अध्ययन करके चार छात्राओं का चयन किया जिसमे प्रथम सानिया, द्वितीय प्रमिला, तृतीय कीर्तिका तथा सांत्वना स्थान भारती ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *