रंग ला रही है शराब विरोधी मुहिम,चम्बा की ग्राम पंचायत पलास भी शादी समारोहों में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित

Spread the love

गजा/चम्बा: विकास खंड चम्बा की ग्राम पंचायत पलास भी शादी समारोहों में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित, नियम तोड़ने पर 11000 रुपये का सामाजिक जुर्माना, ग्राम पंचायत पलास मे प्रधान ममता नौटियाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन पंचायत भवन में किया गया, बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रामीणों ने सामाजिक सुधार की दिशा में बडा कदम उठाते हुए शादी समारोहों व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शराब के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है, नशे के बढते हुए दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई, तय किया गया कि डी जे आदि कार्यक्रम रात 12 बजे तक ही किए जायेंगे, तय किया गया कि नियमों का उलंघन करने पर सामाजिक जुर्माना लगाया जायेगा, बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ममता नौटियाल ने कहा कि यह निर्णय सर्वसम्मति से सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए व नई पीढ़ी को संस्कारित बनाने के लिए लिया गया कि।

इस अवसर पर ग्राम सुधार समिति का गठन भी किया गया,जिसमें बीर सिंह राणा अध्यक्ष, मकानी देवी उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह सचिव, कुसुम राणा सह सचिव, राजमति देवी कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य कांति, काजल, शशि, मस्त राम, पिंकी पुंडीर, मनीषा, प्रवीन राणा को चुना गया है।

समिति की बैठक हर माह 15 तारीख को होगी, ‘ शराब नही संस्कार ‘मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा का कहना है कि यदि समाज मिलकर निर्णय ले तो सामाजिक बुराई को समाप्त किया जा सकता है, उन्होंने पलास सहित उन सभी ग्राम पंचायतों की सराहना की है जिन्होंने इस पहल को आगे बढाया है।

इस अवसर पर मुहिम से जुड़ी कुंभी बाला भट्ट, व लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *