मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यति शिष्यों को बुला कर यति शिष्यों की पीड़ा को सुना -महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी

Spread the love

 

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सभी यति शिष्यों को ससम्मान अपने आवास देहरादून बुलवा कर यति परमात्मानंद गिरी के साथ हुए बर्बरता और भगवा चोला का अपमान करने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों का जांच कर वैधानिक कार्यवाही करानें का आश्वासन दिया।

दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी नें धामी जी से कहा कि हमारे गुरु भाई परमानन्द गिरी के भगवा चोला को खींचकर फेंकने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों को और सम्पूर्ण कोटद्वार थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करें अन्यथा संत के और भगवा के सम्मान के लिए सभी यति शिष्य कुछ भी करने पर आमादा हो जायेंगे।
यति परमात्मानंद गिरी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलकर अपनी पिड़ा ब्यक्त करते हुए बताया कि दिनांक 5 फरवरी 2026 को लगभग 9 बजे रात्रि में 10-12 पुलिस वालें यति परमात्मानंद गिरी को पुछताछ के लिए कोटद्वार थानें ले गए और भगवा चोलें को खिंचकर फेक दिया और लात घूसों से मारा।
श्री महंत यति रणसिंहानंद गिरी महाराज जी कहा कि हिंदुत्ववादी सरकार और देवभूमि कहें जानें वाले उत्तराखंड में एक संन्यासी के भगवा चोलें के साथ अपमान सनातन धर्म का अपमान है यदि हमारे गुरु भाई यति परमात्मानंद गिरी ने कोई अपराध किया था तो एनकाउंटर कर देते परन्तु भगवे चोले का अपमान तो नहीं करते।
यति शिष्य चौधरी अनुज बेनिवाल ने कहा कि हमारे एक संन्यासी के साथ पुलिस प्रशासन ने अमानवीय व्यवहार एवं हिंदू धर्म का अपमान करके शरीर से भगवा वस्त्र उतारकर सामाजिक प्रतिष्ठा और धार्मिक प्रतिष्ठा पर आघात पहुँचाया है। यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने संन्यासी के भगवा चोला के अपमान करने वाले सभी पुलिस प्रशासन को तत्काल निलंबित नहीं करवाते हैं तो हम भगवा के सम्मान के लिए यदि आंदोलन करना पड़ेगा तो हम करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात करने वाले यति शिष्य महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी, यति परमात्मानंद गिरी, श्री महंत यति रणसिंहानंद गिरी,योगी सरोज नाथ, श्रीमहंत रणसिंहानंद गिरी,योगी सरोज नाथ महाराज जी, सतीश शर्मा गौरक्षा जिला प्रमुख रुड़की और भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष हरिद्वार, योगेंद्र सालार भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप धिमान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *