आज दिनांक 13 मार्च 2026 को राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गोलापार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा श्री हरि गोपाल बैंक्विट परिसर किशनपुर गोलापार में सप्तदिवसीय “विशेष शिविर” के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रातः वंदना के साथ मां शारदे के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत,अभिनंदन गीत के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री गौरव जोशी द्वारा तृतीय दिवस की रूपरेखा स्वयंसेवियो के समक्ष प्रस्तुत की गई। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवियों के द्वारा क्रमशः अपने-अपने व्यक्तव्यों के माध्यम से सभी स्वयंसेवियों का आह्वान करते हुए समाज सेवा के बारे में जागृत किया गया। कार्यक्रम के शारीरिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सप्त दिवसीय विशेष शिविर में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवीयो ने योग प्रशिक्षक श्रीमती चंद्रकला के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं व्यायाम किए गए। तदुपरांत NSS गीत गाते हुए ग्राम बसंतपुर एवं गंगापुर में जाकर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए साफ सफाई की गई। विशेष शिविर के तृतीय दिवस के बौद्धिक सत्र में उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बी०पी०, शुगर ,नेत्रों की जांच तथा जनरल फिजिशियन द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। मेडिकल टीम में जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप कुमार,ऑप्टोमेट्रिस्ट अमित कुमार, नर्सिंग महिमा आर्य, GDA अनीता ,मार्केटिंग इंचार्ज पंकज लेखा, मार्केटिंग मैनेजर मनोज जोशी एवं स्टॉफ राकेश वर्मा उपस्थित रहे ।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना की यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शिवांगी चनियाल द्वारा सभी स्वयंसेवियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं NSS की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उनके द्वारा संपूर्ण विशेष शिविर कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया गया। जलपान के अंतर्गत विशेष शिविर के तृतीय दिवस में सुबह नाश्ते में स्वयंसेवियों द्वारा चाय एवं दलिया बनाया गया। मध्याह्न भोजन में दाल, चावल,सब्जी, सलाद एवं रायता तथा रात्रि भोजन में रोटी, सब्जी, फ्राइड चावल एवं सलाद बनाया गया।संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारीयों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री गौरव जोशी एवं डॉक्टर किरन जोशी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। संबंधित एकदिवशीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर डी०सी० पांडे, डॉक्टर भारती बहुगुणा, डॉ प्रकाश मठपाल,डॉक्टर भारती , डॉक्टर बसंत कुमार नेगी ,डॉक्टर बुशरा, डॉ सुरेश जोशी, डॉक्टर रीमा आर्य, डॉ आशीष अंशु , डॉ कंचन जोशी, डॉ सुरभि गुप्ता, डॉ भुवन मठपाल , डॉ पूजा ध्यानी सहित समस्त कर्मचारीयो, स्वयंसेवियो एवं अभिभावकों द्वारा खूब बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
