महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर देहरादून में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता ,रायपुर देहरादून में आज दिनांक 13 मार्च 2026, दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव 2026 का शुभारंभ ,प्राचार्य महाविद्यालय प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ ।

महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया । आज महिला, पुरुष वर्ग की कबड्डी ,गोला फेंक ,शतरंज,कैरम तथा फ़न गेम में टंगड़ी रेस,लेमन स्पून रेस,तथा डक रेस आयोजित की गई ,जिसमें प्रतिभागियों का प्रदर्शन उच्च स्तरीय रहा ।

प्रतियोगिताओं के प्रारंभ से पूर्व कला ,विज्ञान, गृह विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं खेल मैदान में अपने -अपने संकाय के बैनर तले लाइन -अप हुए ।प्रत्येक संकाय के प्राध्यापक भी अपने संकाय छात्रों के साथ उपस्थित रहे ,तत्पश्चात महाविद्यालय के बैनर के साथ सभी संकायों के छात्र -छात्राओं द्वारा अपने-अपने बैनर के साथ मार्च पास्ट किया गया ।

मार्च पास्ट के पश्चात् प्राचार्य महाविद्यालय प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल द्वारा छात्र -छात्राओं को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई । क्रीड़ा महोत्सव का प्रारंभ पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता से हुआ,जिसमें तीन टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।प्राचार्य महाविद्यालय ने पर्ची के माध्यम से टीम “सी “तथा टीम “बी “को खेलने के लिए आमंत्रित किया । टीम के लीडर के साथ प्राचार्य महाविद्यालय द्वारा खेलने वाली दोनों टीमों के प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया तथा अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की ,तत्पश्चात रिबन काट कर प्रतियोगिता के प्रारंभ होने की औपचारिक घोषणा की ।

टीम रेफरी की भूमिका दिवाकर बेबनी एवं योगेश चंद्र नैनवाल द्वारा निर्वहन की गई ।टीम “बी “और टीम “सी “ के बीच दर्शनीय मैच खेला गया तथा दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ ,जिसमें टीम” बी “विजयी हुई । फिर टीम “ए “का मुकाबला टीम “सी “के साथ हुआ ,जिसमें टीम “ए “विजयी हुई । टीम “ए “तथा टीम “बी के बीच फाइनल मुकाबला कल होगा ।

इसी क्रम में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता मैं भी दो टीमों ने प्रतिभाग किया ।जिसमें टीम शानू का मुकाबला टीम मनीषा के साथ हुआ तथा टीम शानू ने शानदार तरीके से विजय हासिल की । आज ही के दिन आयोजित इंडोर शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया गया ,जिसका परिणाम निम्न प्रकार से रहा

पुरुष वर्ग कैरम प्रतियोगिता :- अभिषेक रमोला -प्रथम, मनवीर सिंह- द्वितीय अंकित शाह -तृतीय महिला वर्ग कैरम प्रतियोगिता :- सिमरन -प्रथम पूनम- द्वितीय आयुषी नेगी-तृतीय शतरंज प्रतियोगिता महिला वर्ग :- पूनम -प्रथम प्रियांशिता -द्वितीय उदिता -तृतीय शतरंज प्रतियोगिता पुरुष वर्ग : अखिल-प्रथम अभिनव-द्वितीय दक्ष-तृतीय फ़न गेम्स में भी छात्र छात्राओं की भागीदारी उत्साह पूर्ण रही ।

जिसका परिणाम निम्नवत रहा:- टंगड़ी रेस महिला वर्ग :- मनीषा एवं शानू चौहान- प्रथम अभिश्री एवं अर्चिता-द्वितीय प्रियांशिता एवं मनीषा-तृतीय लेमन चम्मच रेस पुरुष वर्ग:- दीपक विजयी बाक़ी सभी डिस्क्वालीफ़ाइड लेमन रेस महिला वर्ग:- अर्चिता अमोली विजयी बाक़ी सभी डिस्क्वालीफ़ाइड डक रेस महिला वर्ग अनिता-प्रथम मनीषा-द्वितीय

डक रेस पुरुष वर्ग:- अक्षय-प्रथम अभिनव-द्वितीय अभिषेक रमोला-तृतीय प्रो.पूजा कुकरेती,प्रो.सविता वर्मा डॉ. डिंपल भट्ट डॉ.धर्मेंद्र कुमार एस श्रीमती रेखा डॉ. राम चंद्र नेगी,डॉ. लीना रावत,डॉ.उमा पपनोई तथा डॉ. कपिल शर्मा ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया ।

कल दिनांक 14 मार्च 2026 को खो- खो वॉलीबॉल ,रेस आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *