महाविद्यालय पौखाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना पंचम एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Spread the love

इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 10/मार्च/2025 को एनएसएस इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचम एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर महाविद्यालय परिसर, क्रीड़ा स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिसका संचालन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश चंद्र की उपस्थिति में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा किया गया।

शिविर के प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी छात्र – छात्राओं को शिविर आयोजन की रूपोरखा बताते हुए कार्यक्रम प्रारंभ किया।
इस एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर से सूखी लकड़ियों का एकत्रीकरण कर क्रीड़ा स्थल की सफाई कर कूड़ा निस्तारण किया। उपस्थित सभी स्वयंसेवियों ने सभी कार्यों में पूर्ण तन्मयता से अपना अमूल्य सहयोग दिया।
शिविर के प्रथम सत्र के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा संपूर्ण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए जिनका सभी स्वयंसेवियों के द्वारा अनुपालन कराया गया साथ ही प्राचार्य द्वारा सभी स्वयंसेवियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

शिविर के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अरुंधति शाह द्वारा सभी स्वयंसेवियों को महिला दिवस पर अपने विचारों को साझा किया एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर स्वयंसेवीयों की उपस्थित लेकर सभी को अल्प भोजन कराया गया।

इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना ओर अपनी योग्यता को और अधिक निखारना, जिससे समाज उन्नति की दिशा में बढे व विकसित राष्ट्र का सपना साकार हो सके।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबित कुमार बिहान, सहयोगी श्री अरविन्द नारायण, डॉ. गोविंद कुमार धारीवाल, योगाचार्य श्री प्रकाश बिजलवान कर्मचारीगण श्री प्रताप, श्री मनोज राणा, श्री राजेन्द्र राणा, श्रीमती कुसुमलता, श्री अनिल, श्री रोशन, एवं पायल, सानिया, अंजली, साक्षी, मानसी, अदिति, काजल, नैंसी, तनीषा, किरन, अंशिका आदि स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *