महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में हुआ दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का सफल शुभारंभ

Spread the love

 दिनाँक 11 मार्च 2026 को इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का सफल शुभारंभ बड़े उत्सव और उमंग के साथ किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर (डॉ.) सुरेश चंद्र के संरक्षण एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर के निर्देशन हुआ|
क्रीड़ा प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर (डॉ.) सुरेश चंद्र जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्राचार्य जी को ड्रम की धुन के साथ सलामी दी गई तत्पश्चात प्राचार्य जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित किये तथा श्री राजेंद्र राणा जी ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम अपने वक्तव्य में प्राचार्य जी ने छात्र/छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, खेलों द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। खेल हमारी शारारिक, मानसिक बुद्धि को मजबूत करते हैं। आज खेल में छात्र/छात्रएं अपना कैरियर बना रहे हैं। आप सभी को भी इसके लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। क्रीडा प्रभारी (डॉ.) अनुरोध प्रभाकर ने कहा कि खेल अच्छे स्वास्थ व अच्छे मस्तिष्क के लिए जरूरी होता है, इसमें सभी को प्रतिभाग करना चाहिए। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रथम दिवस में आयोजित प्रतियोगिता में सभी छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें योगा, कैरम प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता, गोला, चक्का एवं भाला फेंक आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई।
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रथम दिवस की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं
*गोला फेंक* बालिका वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु ईशा , द्वितीय स्थान- कु मनीषा , तृतीय स्थान- कु संजना ने प्राप्त किया।
*गोला फेंक * बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – अरुण , द्वितीय स्थान – आशीष , तृतीय स्थान- संदीप ने प्राप्त किया।
*चक्का फेंक* प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान- कु. ऋतिका , द्वितीय स्थान- कु. संजना , तृतीय स्थान- कु. ईशा ने प्राप्त किया।
*भाला फेंक* प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान- कु. मनीषा , द्वितीय स्थान- कु. शिवानी , तृतीय स्थान- कु. संजना ने प्राप्त किया।
*कैरम प्रतियोगिता* बालिका वर्ग के अंतर्गत प्रथम स्थान कु सोनीसानिया व किरन ने प्राप्त किया तो वही द्वितीय स्थान- कु. ईशा व मनीषा , तृतीय स्थान- कु. श्रुति व ऋतिका ने प्राप्त किया।
*बैडमिंटन प्रतियोगिता* बालिका वर्ग में प्रथम स्थान- कु.संजना , द्वितीय स्थान- कु.कोमल , व तृतीय स्थान- कु. पायल ने प्राप्त किया।
*वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता* बालक वर्ग में प्रथम स्थान- अरुण ने प्राप्त किया
अंत में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने सभी स्टॉफ व छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सभी शिक्षक गण – डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. अन्धरूति शाह, डॉ. बबीत बिहान, डॉ. पुष्पा झाबा , डॉ. अरविंद नारायण, डॉ. गोविंद कुमार एवं श्री प्रकाश चंद्र एवं कार्यालय कर्मचारी गण श्री प्रताप सिंह गुसाई, श्री राजेन्द्र, श्री मनोज, श्री अनिल, श्रीमती कुसुम, श्री रोशन, श्री राजपाल एवं अन्य प्रतिभागी छात्र/छात्रएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *