आज दिनांक 21 जून 2025 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मंजू कोगियाल ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है इसलिए हम सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। आईक्यूएसी के समन्वयक परमानन्द चौहान ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि शरीर के स्वास्थ्य के लिए योग अति जरूरी है।
उन्होंने बताया कि मन को शांत रखने के लिए मन का योग भी उतना ही आवश्यक है। यदि मन शांत रहेगा तो व्यक्ति अपने कार्य में कुशलता पूर्वक योगदान कर सकेगा।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं समस्त कर्मचारियो ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।
Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : sandi.1976.20@gmail.com