महाविद्यालय देवप्रयाग के विशेष शिविर के छठवें दिवस पर छात्रों ने प्लैंक प्रतियोगिता तथा छात्राओं ने बैडमिंटन एवं मेहंदी प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

Spread the love

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग ,टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिवस की शुरुआत प्रातः स्मरण शलोक एवं प्रार्थना से की गई। सभी स्वंय सेवको ने लक्ष्य गीत गाकर अपने अन्दर उर्जा का संचार किया।

तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने कु. सपना प्रयोगशाला सहायक , रसायन शास्त्र विभाग के नेतृत्व में व्यायाम किया तथा विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के उपयोग हेतु क्यारियों का निर्माण किया। इसके पश्चात बालक वर्ग ने प्लैंक प्रतियोगिता एवं बालिकाओं ने बैडमिंटन एवं मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

दोपहर के भोजन के उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सायं के समय स्वंय सेवक कैम्प फायर की तैयारी हेतु ग्रामीण क्षेत्र में लकड़ी की व्यवस्था करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *