महाविद्यालय कोटद्वार में साइंस क्विज तथा एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद के तत्वावधान में आज एक साइंस क्विज तथा एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पोस्टर प्रतियोगिता का शीर्षक पर्यावरण सुरक्षा रखा गया था। जिनमें बीएससी पीसीएम तथा एमएससी फिजिक्स के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

साइंस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था केष्टवाल द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः शिखा व विवेक कुमार ने प्राप्त किया एवं सांत्वना पुरस्कार सृष्टि पांडे व सुहानी बिष्ट ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टि पांडे, ज्योत्सना डबराल व आस्था केष्टवाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं श्रुति रावत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

विभाग प्रभारी डॉक्टर सुरभि मिश्रा ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए पूर्ण मनोयोग से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर जोर दिया। वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉक्टर श्रुति अग्रवाल सहित निर्णायक के रूप में डॉक्टर जितेंद्र दिवाकर, डॉक्टर सूर्य मोहन, डॉक्टर मुकेश रावत, व डॉक्टर मुकेश बडोनी उपस्थित रहे।

दोनों प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया । इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग से श्री रोशन सिंह ,श्री पृथ्वी पाल सिंह,श्री दिनेश गुसाईं व श्री उमेश बमोला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *