महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में अर्थशास्त्र विभाग में विभागीय परिषद का गठन

Spread the love

कल दिनांक 4 मार्च 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में अर्थशास्त्र विभाग में विभागीय परिषद का गठन किया गया इस विभागीय गठन में छात्र-छात्राओं में कर्तव्य उनकी विभाग के प्रति निष्ठा, समर्पण और गत वर्ष अंको के आधार पर पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

इसमें अध्यक्ष के पद हेतु अखिलेश बमोला एम. ए. चतुर्थ सेम, उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य एम. ए. सेम, सचिव गौरव बी.ए.चतुर्थ सेम सह- सचिव कुमारी संध्या बी.ए चतुर्थ सेम तथा आज विभाग में एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया इसका विषय था वैश्विकरण बनाम आत्मनिर्भरता इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया इस
प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर पर प्रथम स्थान अभिषेक आर्य , कुमारी प्रिया ने द्वितीय तथा सुनील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया स्नातक स्तर पर कु. मानसी ने प्रथम स्थान कु. संध्या ने द्वितीय तथा गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. सुखपाल सिंह रौतेला प्रभारी कॉमर्स डॉ. सुनील भट्ट बी.एड. विभाग से रहे।
इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉक्टर विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि वैश्विकरण प्रत्येक राष्ट्र की प्रथम आवश्यकता है इसी आधार पर कोई देश आत्मनिर्भरता की कल्पना कर सकता है हर देश किसी न किसी रूप में संपन्न है तो कुछ क्षेत्र में वह दूसरे देशों पर निर्भर भी है, इसलिए वैश्विकरण के आधार को अपना कर हर देश आत्मनिर्भर होने की कल्पना कर सकता है।

इसलिए सभी राष्ट्र एक दूसरे के आर्थिक सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक रूप से निकट रहेंगे तो सभी देशों का आर्थिक विकास संभव है और भारत हमेशा वसुधैव कुटुंबकम के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ने का प्रयास करता रहा है और भविष्य में भी करेगा हमें अपने संसाधनों को इतना मजबूत बनाना होगा कि हम अधिक से अधिक आत्मनिर्भर रहें। इस अवसर पर डॉ ओमन पंत ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *