महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ के जीवन व योगदान पर एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित

Spread the love

राजस्थान राज्य अभिलेखागार, कोटा द्वारा महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ के जीवन व योगदान पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

यह प्रदर्शनी 11 मार्च से 13 मार्च तक, प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक, राजस्थान राज्य अभिलेखागार, झाला हाउस, कोटा में दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
पुरालेख अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में केसरी सिंह बारहठ द्वारा कोटा में क्रांतिकारी गतिविधियों के संचालन से जुड़ी अहम जानकारियाँ उपलब्ध होंगी। आमजन, शोधार्थी, विद्यार्थी और इतिहास प्रेमी इस प्रदर्शनी से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य अभिलेखीय धरोहर के संरक्षण और उसके महत्व पर जनजागरूकता बढ़ाना है, साथ ही इतिहास के अध्ययन में अभिलेखों की उपयोगिता को स्पष्ट रूप से रेखांकित करना भी है।
प्रदर्शनी के प्रथम दिवस पर डॉ एम एल साहू, डॉ अरविंद सक्सेना, श्री विशाल सिंह सौदा, डॉ बाबूलाल भाट, डॉ निधि शर्मा, डॉ सोनकवर हाडा, डॉ नेहा प्रधान, डॉ धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी आयोजन में श्री मनीष पाल नागर, श्री राकेश कुमार, श्री आशीष राठौर, श्री जमनालाल ओझा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *