भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की नवगठित कार्यकारिणी के तीन पदाधिकारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की नवगठित कार्यकारिणी के तीन पदाधिकारी का उत्तरी हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी द्वारा संगरूर भवन खड़खड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और मंत्री विनीत जौली का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र तिवारी ने की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता उज्जवल पंडित ने तीनों पदाधिकारी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को सुंदर चयन के लिए बधाई दी।

क्षेत्र के पार्षदों अनिल वशिष्ठ और सूर्यकांत शर्मा ने अपने संबोधन में तीनों पदाधिकारी को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताते हुए आशा व्यक्ति की इनकी नियुक्ति से भाजपा और मजबूत होगी।

नवनयुक्त जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर ने स्वागत समारोह करने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया और उन्हें यह दायित्व दिए जाने के लिए जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित हाइकमान का आभार व्यक्त किया।उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से आरंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ का आव्हान किया।

जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं का होता है। जिला मंत्री विनीत जौली में उन्हें यह दायित्व दिए जाने पर हाई कमान का आभार व्यक्त किया।

दीपांशु विद्यार्थी ने आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत और धन्यवाद किया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल मूर्ति भट्ट विकल राठी ललित सचदेवा, पुष्पा संतोषी , राजीव भट्ट, उमेश तिवारी, प्रमोद पाल, मोनिका धीमान, देवेन्द्र गिरी, संदीप गोस्वामी, गौरव सचदेवा शिवम् वर्मा,अंकुश भाटिया,आदित्य झा, आशु कंडवाल,प्रमोद पाल,भुवन त्रिपाठी,आकाश तोमर,शिवम ठाकुर, आशीष गिरी गौरव गिरी और अभिषेक शर्मा, मुकुल जैन आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *