बिजली बिलों पर सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी विधायक अनुपमा रावत

Spread the love

हरिद्वार, 27 फरवरी। बिजली बिलों पर लगाए जा रहे सरचार्ज और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने शनिवार को पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है।

प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि विद्युत विभाग मनमानी पर उतारू है। घरेलू एवं कमर्शियल बिजली दरों में भारी बढ़़ोतरी के साथ सरचार्ज भी वसूल किया जा रहा है।

घरों पर मनमाने तरीके से स्मार्ट लीटर लगाए जा रहे हैं। मात्र पांच हजार रूपए का बिल बकाया होने पर भी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोगों के घरों में घुसकर कनेक्शन काट रहे हैं। जुर्माना लगाकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। विद्युत विभाग की इस मनमानी को सहन नहीं जाएगा। अनुपमा रावत ने कहा कि विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में 28 फरवरी शनिवार को नूरपुर पंजनहेड़ी से बुढ़ढी माता मंदिर तक पदयात्रा निकाली जाएगी और विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।

अनुपमा रावत ने बताया कि पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित जनपद के सभी कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रैसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, राजवीर सिंह चौहान, पार्षद सुनील कुमार, विमला पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री संतोष चौहान, अंजू मिश्रा, मुशर्रफ अंसारी, पूनम भगत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *